National
झामुमो नेता से विवाद के बाद दो सिपाहियों से मारपीट का आरोप, धनबाद थाने में FIR दर्ज
जागरण संवाददाता, धनबाद। बारामुड़ी में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहने पर पुलिस के दो जवानों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की रात करीब 11:20 बजे की है। इस संबंध में बारामुड़ी निवासी जिला पुलिस के जव
लेखक Niraj Duby119K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। बारामुड़ी में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहने पर पुलिस के दो जवानों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की रात करीब 11:20 बजे की है। इस संबंध में बारामुड़ी निवासी जिला पुलिस के जवान अजित कुमार सिंह ने धनबाद थाना में जेएमएम के महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान, चंदन चौहान समेत 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। भुक्तभोगी सिपाही अजित कुमार सिंह ने धनबाद थाना की पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि वह अपने दोस्त पंकज कुमार सिंह के साथ घर जा रहे थे। दोनों झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं। रास्ते में संगम होटल से आगे पुष्प वाटिका अपार्टमेंट के ठीक सामने चार गाड़ियां खड़ी थीं। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया था।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


