संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। Naugachia SI Yogesh Kumar Death Case: नवगछिया पुलिस लाइन में तैनात और पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में लेखापाल की जिम्मेदारी संभाल रहे सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) योगेश कुमार साह की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक दरोगा के पिता रामकृष्ण साह के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाने में बहू गुड़िया कुमारी और उनके मायके वालों के खिलाफ सोची-समझी साजिश के तहत हत्या करवाने के गंभीर आरोप में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कांड संख्या 436/26 दर्ज कर मामले की सघन तफ्तीश शुरू कर दी है।