National
हरियाणा के रोहतक में दो बच्चियों से छेड़छाड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप से समझाैता; हाईकोर्ट का FIR रद करने से इनकार
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोहतक जिले में दो नाबालिग बच्चियों से कथित छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर रद करने की मांग खारिज कर दी है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के चलते समझौता होने पर एफ
लेखक Dayanand Sharma84K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोहतक जिले में दो नाबालिग बच्चियों से कथित छेड़छाड़ के मामले में एफआईआर रद करने की मांग खारिज कर दी है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के चलते समझौता होने पर एफआईआर रद करने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी।
याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा, गरिमा और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यापक सामाजिक हित को प्राथमिकता देना जरूरी है। शिकायतकर्ता पक्ष के समझौते से गंभीर आरोपों में चल रही आपराधिक कार्यवाही समाप्त नहीं की जा सकती।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

