जागरण संवाददाता, उदयपुर। मां की पंजीकृत वसीयत होने के बावजूद चार एफडी की राशि करीब पांच साल तक बेटे को नहीं देना बैंक ऑफ बड़ौदा को भारी पड़ा।
स्थायी लोक अदालत ने बैंक को एफडी की पूरी राशि ब्याज सहित परिवादी को देने तथा मानसिक संताप और परिवाद व्यय के लिए कुल 32 हजार रुपए अदा करने के निर्देश दिए हैं। एक माह में आदेश की पालना नहीं होने पर 21 अक्टूबर 2021 से वास्तविक भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।