National
Fatehpur Blast: फतेहपुर में आतिशबाज के घर धमाका, पत्नी के चीथड़े उड़े, दूर तक दिखा धुएं का गुबार
जागरण संवाददाता, हथगाम (फतेहपुर)। हथगाम कस्बा के वार्ड दो इंदिरा नगर मुहल्ले में रहने वाले मो. रफी आतिशबाज हैं। इनके पास पटाखा व आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस है। दीवाली के दृष्टिगत घर में आतिशबाजी व बारूद निर्मित सामग्री
लेखक Digital Desk104K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हथगाम (फतेहपुर)। हथगाम कस्बा के वार्ड दो इंदिरा नगर मुहल्ले में रहने वाले मो. रफी आतिशबाज हैं। इनके पास पटाखा व आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस है। दीवाली के दृष्टिगत घर में आतिशबाजी व बारूद निर्मित सामग्री जमा रही।
शनिवार शाम पौने चार बजे आतिशबाज के घर में तेज धमाका हो गया। जिसमें पत्नी 48 वर्षीय नसरीन बानो के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था, जिसकी आवाज एक किमी दूर तक सुनी गई। तेज धमाके से आस-पास के लोग सहम उठे। धुएं का गुबार थमने के बाद लोग मौके पर गए। घर के अंदर खून से लतपथ महिला का शव पड़ा था। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई है।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


