National
देश में खुलेंगे निवेश के नए रास्ते, मेकॉन और EY मिलकर बढ़ाएंगे औद्योगिक विकास की रफ्तार
जागरण नेटवर्क, रांची। देश में निवेश बढ़ाने और नई औद्योगिक परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मेकॉन लिमिटेड और अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी (ईएंडवाई) ने हाथ मिलाया है। दोनों संस्थानों के बीच रणनीतिक सहयोग को लेकर समझौता ज्ञा
लेखक Amit Singh93K पढ़े गए

जागरण नेटवर्क, रांची। देश में निवेश बढ़ाने और नई औद्योगिक परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए मेकॉन लिमिटेड और अर्न्स्ट एंड यंग एलएलपी (ईएंडवाई) ने हाथ मिलाया है। दोनों संस्थानों के बीच रणनीतिक सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस साझेदारी से निवेश के नए रास्ते खुलने के साथ औद्योगिक और आधारभूत संरचना के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
समझौते के तहत दोनों संस्थान अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का साझा उपयोग करेंगे। मेकॉन की इंजीनियरिंग एवं तकनीकी विशेषज्ञता और अर्न्स्ट एंड यंग के निवेश एवं व्यावसायिक परामर्श अनुभव का लाभ औद्योगिक परियोजनाओं को मिलेगा। दोनों संस्थान मिलकर ऐसे क्षेत्रों की पहचान करेंगे, जहां निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं।



