राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार है, वह चोरी से बनी हुई है।
उन्होंने आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम हटाओ बैलट पेपर लाओ।
रविवार को पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 149वीं जयंती पर आयोजित समारोह में खरगे ने मंच से आरएसएस और भाजपा पर भी हमला बोला।