National
देहरादून में E-KYC न कराने पर एक लाख से अधिक गैस कनेक्शन ब्लॉक, समझें कब और कैसे होगी बहाली
विरेंद्र कुमार, देहरादून। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले दून जिले के एक लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन तेल कंपनियों ने ब्लाक कर दिए हैं। 30 सितंबर की समयसीमा समाप्त होने के बाद हुई इस कार्रवाई के साथ इन उपभोक्ताओ
लेखक Virendra Kumar159K पढ़े गए

विरेंद्र कुमार, देहरादून। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले दून जिले के एक लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ताओं के कनेक्शन तेल कंपनियों ने ब्लाक कर दिए हैं। 30 सितंबर की समयसीमा समाप्त होने के बाद हुई इस कार्रवाई के साथ इन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग भी निलंबित कर दी गई है। अब ई-केवाईसी पूरी करने के बाद ही कनेक्शन बहाल हो सकेंगे और गैस बुकिंग शुरू हो सकेगी। जिले में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शन ब्लाक होने से गैस एजेंसियों पर सत्यापन कराने वालों की आवाजाही बढ़ गई है।



