डिजिटल डेस्क, पटना। Dussehra 2026 Today: दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व आज, 20 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय की याद में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है।
वहीं, कई स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा, शस्त्र पूजन और आयुध पूजा की परंपरा निभाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं दशहरे पर पूजा के शुभ मुहूर्त, रावण दहन के समय और इस पर्व से जुड़ी खास मान्यताओं के बारे में।