National
गोरखपुर के सराफा मंडी में DRI का छापा, स्टॉक और पुराने लेनदेन की हुई जांच
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हिन्दी बाजार स्थित सराफा मंडी में बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने एक सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। लखनऊ से आई टीम ने सोना-चांदी के स्टाक और पुराने लेनदेन से जु
लेखक Jitendra Pandey37K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हिन्दी बाजार स्थित सराफा मंडी में बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआइ) की टीम ने एक सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापेमारी की। लखनऊ से आई टीम ने सोना-चांदी के स्टाक और पुराने लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। हालांकि, विभाग की ओर से छापेमारी के कारणों और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई और न ही अधिकारिक पुष्टि की गई।
सराफा मंडी की गोपी गली स्थित संबंधित प्रतिष्ठान पर लंबे समय से सोना-चांदी गलाने का काम होता है। बाजार में चर्चा है कि प्रतिष्ठान की गतिविधियां पिछले दो वर्षों से डीआरआई की निगरानी में थीं। बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर लखनऊ की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की।



