जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरोजनी नगर इलाके में एक बुजुर्ग ने नाबालिग को धमकाकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित पीड़िता की ही इमारत में रहता था। वह मकान बदलकर दूसरे स्थान पर चला गया, लेकिन इसके बाद भी उसने पीड़िता के साथ कई बार यौन शोषण किया।
लगातार यौन शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले की जांच के दौरान भ्रूण के डीएनए परीक्षण से आरोपित के जैविक पिता होने की पुष्टि हुई। इस साक्ष्य ने अभियोजन पक्ष के मामले को मजबूती दी। अब पटियाला हाउस कोर्ट ने 63 वर्षीय आरोपी राधेश्याम को पॉक्सो अधिनियम के तहत 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।