National
अलीगढ़ में शिक्षिकाओं के कथित यौन उत्पीड़न पर मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, DM-SSP से मांगा जवाब
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं के कथित यौन उत्पीड़न का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) तक पहुंच गया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधी
लेखक Digital Desk135K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एक निजी स्कूल में दो शिक्षिकाओं के कथित यौन उत्पीड़न का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) तक पहुंच गया है। आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
आयोग के उप निदेशक (मीडिया एवं संचार) जैमिनी कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र के अनुसार तीन नवंबर को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई है। खबर के मुताबिक शिक्षिकाओं की शिकायतों पर स्कूल प्रबंधन ने कार्रवाई नहीं की थी। एक शिक्षिका ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि स्कूल मालिक का भाई उन्हें गलत नीयत से परेशान करता था।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)