जागरण संवाददाता, जहानाबाद। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए सोमवार जिलाधिकारी छिरिड़ वाई भूटिया ने औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर के अनुपालन और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में दो स्वास्थ्यकर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।