National
Diwali 2026 : आसमान में आतिशबाजी और जमीन पर दीपों की कतार, दीपावली पर देखते ही बन रही दरभंगा की छटा
डिजिटल डेस्क, दरभंगा। दीपों की झिलमिल रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों की चमक और घर-आंगन में सजे खूबसूरत रंगोली के नजारे। चारों तरफ उल्लास और उमंग का माहौल।
लेखक Dharmendra Singh110K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, दरभंगा। दीपों की झिलमिल रोशनी, रंग-बिरंगी झालरों की चमक और घर-आंगन में सजे खूबसूरत रंगोली के नजारे। चारों तरफ उल्लास और उमंग का माहौल।
दीपावली पर रविवार की शाम दरभंगा का कोना-कोना रोशनी से जगमगा उठा। शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक दीपों की कतारें नजर आईं। घरों की चौखट, छत, बालकनी और आंगन में जलते मिट्टी के दीयों ने ऐसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया कि पूरा शहर दीपोत्सव के रंग में रंगा दिखा।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


