संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी की पारंपरिक परंपरा है, लेकिन इस पर्व का महत्व केवल धन-संपत्ति और सुख-समृद्धि तक ही सीमित नहीं है।
इसका गहरा संबंध अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन से भी जुड़ा हुआ है। भारतीय संस्कृति में हमेशा से उत्तम स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन माना गया है, क्योंकि यही जीवन का असली आधार है।