National
Dhanbad Durga Puja: पेंसिल के छिलकों से मां दुर्गा का दिव्य रूप, बरमसिया में अनोखी प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
जागरण संवाददाता, धनबाद। बरमसिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर इस बार मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा का निर्माण पेंसिल, शार्पनर और इरेजर (रबर) जैसी पाठ्य सामग्री से किया गया ह
लेखक Rakesh kr Mahato48K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। बरमसिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर इस बार मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा का निर्माण पेंसिल, शार्पनर और इरेजर (रबर) जैसी पाठ्य सामग्री से किया गया है।
पेंसिल के टुकड़ों और छिलकों का बारीकी से इस्तेमाल कर कारीगरों ने प्रतिमा को मनमोहक रूप दिया है। वहीं, शार्पनर और रबर का कलात्मक प्रयोग इसकी सुंदरता को और बढ़ा रहा है। अनूठी कलाकारी को देखने के लिए श्रद्धालु पूजा पंडाल पहुंच रहे हैं।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

