जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। Rahul Gandhi Accident | Purvanchal Expressway | पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ सोमवार सुबह करीब 11 बजे हादसा हो गया।
सुलतानपुर के हलियापुर क्षेत्र में माइलस्टोन 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही चार कारें और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गईं।
अधिकारियों के अनुसार, यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने राहुल गांधी के काफिले में शामिल वाहनों से जुड़ी दुर्घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।