National
Delhi Weather: दिल्ली में 'डेंजर लेवल' पर पहुंचा UV इंडेक्स, विशेषज्ञों ने कहा- 15 मिनट की धूप भी है खतरनाक
संजीव गुप्ता, जागरण। दिल्ली में वर्षा के बाद मौसम सुहाना है और तापमान भी बहुत अधिक नहीं है, लेकिन धूप से होने वाला खतरा कम नहीं हुआ है। पराबैंगनी (यूवी) किरणों का सूचकांक अगले दो दिन आठ तक पहुंच सकता है, जो बहुत अधिक श्र
लेखक Sanjeev Gupta186K पढ़े गए

संजीव गुप्ता, जागरण। दिल्ली में वर्षा के बाद मौसम सुहाना है और तापमान भी बहुत अधिक नहीं है, लेकिन धूप से होने वाला खतरा कम नहीं हुआ है। पराबैंगनी (यूवी) किरणों का सूचकांक अगले दो दिन आठ तक पहुंच सकता है, जो बहुत अधिक श्रेणी में आता है।
ऐसे में धूप की तपिश कम महसूस होने के बावजूद त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, बिना सुरक्षा उपायों के 15 से 20 मिनट तक तेज धूप में रहने से भी त्वचा प्रभावित हो सकती है।



