National
Delhi- NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, काले बादल और ठंडी हवाओं के बीच बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सिलसिलेवार धरना प्रदर्शनों से जूझती दिल्ली में गुरुवार की सुबह मौसम का एक अलग ही सुहाना मिजाज देखने को मिला। आकाश में छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने शहर में हल्की ठंडक की दस्तक
लेखक sanjeev Gupta189K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सिलसिलेवार धरना प्रदर्शनों से जूझती दिल्ली में गुरुवार की सुबह मौसम का एक अलग ही सुहाना मिजाज देखने को मिला। आकाश में छाए काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ हुई बारिश ने शहर में हल्की ठंडक की दस्तक दे दी है।
ऐसे में जब नवरात्रि के पावन दिवसों के साथ त्योहारों का सीजन नजदीक है, इस खुशनुमा मौसम ने शहर की रौनक और फेस्टिव मूड को और बढ़ा दिया। वहीं, एनसीआर में भी कई जगहों पर मौसम का नजारा बदला मिला।



