जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दीपावली के दिन सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे चलेगी। सामान्य दिनों में अंतिम सेवा रात 11 बजे तक होती है, लेकिन दीपावाली के दिन एक घंटा पहले समाप्त हो जाएगी।
पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मजेंटा लाइन (बाटनिकल गार्डन- कृष्णा पार्क एक्सटेंशन व मजलिस पार्क- दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका काकरोला - ढांसा बस स्टैंड) पर रविवार को सामान्य तौर पर मेट्रो ट्रेन सुबह सात बजे बजे शुरू होती हैं, लेकिन दीपावली के दिन एक घंटा पहले सुबह छह बजे शुरू होंगी।