National
दीपावली बाद हवा में सुधार, फिर भी Dehradun में सामान्य से 50 प्रतिशत से अधिक प्रदूषण
जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद दून की हवा में तेजी से बढ़ा प्रदूषण का स्तर अगले दिन यानी नौ नवंबर को कुछ कम हुआ। हालांकि, गिरावट के बावजूद हवा दीपावली से पहले की स्थिति में नहीं पहुंच सकी है।
लेखक Suman Semwal183K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद दून की हवा में तेजी से बढ़ा प्रदूषण का स्तर अगले दिन यानी नौ नवंबर को कुछ कम हुआ। हालांकि, गिरावट के बावजूद हवा दीपावली से पहले की स्थिति में नहीं पहुंच सकी है।
उत्तराखंड में थर्ड पार्टी वायु गुणवत्ता निगरानी के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली के दिन आठ नवंबर को नेहरू कॉलोनी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 237 और घंटाघर पर 272 पहुंच गया था। नौ नवंबर को इसमें क्रमशः 90 और 87 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसके बावजूद दोनों केंद्रों पर एक्यूआई 100 के पार बना हुआ है।



