संवाद सहयोगी, पूसा (समस्तीपुर)। Weather Forecast Bihar : उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल बिगड़ा रहेगा। आसमान में छाए बादल, तेज हवा और बारिश किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।
खेतों में तैयार धान की फसल पर चक्रवात अर्नब का असर पड़ने की आशंका है। शनिवार तक इसका प्रभाव बने रहने के कारण कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।