जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। पार्किंग में कुत्ते को शौच कराने पर आपत्ति जताने को लेकर शुरू हुए विवाद में सेक्टर-21सी में पड़ोसी ने नौ गोलियां मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक परमजीत धनखड़ मूलरूप से हिसार के गांव रावलवास खुर्द के रहने वाले थे।
सिंगापुर बेस्ड एफटीपी साफ्टवेयर कंपनी में सीओओ (चीफ आपरेटिंग आफिसर) के पद पर थे। दो दिन पहले ही वे सिंगापुर से लौटे थे। हत्या का आरोप तीसरे फ्लोर पर रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।