जागरण संवाददाता, सहारनपुर। साल 2015 में थाने में गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी रिटायर्ड सीओ और इंस्पेक्टर को अदालत ने 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर एक लाख बीस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
दोषी तत्कालीन थाना प्रभारी बृजमोहन यादव सीओ के पद से सेवानिवृत्त हो चुका है जबकि तत्कालीन उपनिरीक्षक वेगपाल सिंह फिरोजाबाद में निरीक्षक के पद पर तैनात है। छह अगस्त 2015 को देवबंद पुलिस ने अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।