राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज शाम राजधानी शिमला की सड़कों पर एक सहज और आम नागरिक के अंदाज में नजर आए। मुख्यमंत्री ने छोटा शिमला से लेकर इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (लिफ्ट) तक पैदल सैर की।
इस पैदल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में मिले स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और पर्यटकों से रुक-रुक कर बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और कई लोगों ने उनके साथ अपने विचार साझा किए।