राज्य ब्यूरो, पटना। राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति का आरोप लगाया है।
बुधवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि हर स्तर पर माफिया का राज है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा कि अपराधी पुलिस की हत्या कर रहे हैं और पुलिस अपनी खामियां छुपाने के लिए निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रही है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विरुद्ध तेजस्वी ने असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया है। आरोप यह कि बिहार वित्तीय अराजकता, प्रशासनिक कुव्यवस्था, अनुशासनहीनता और राजशून्यता का पर्याय बन चुका है।