डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर घुसपैठ की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। लेकिन जोर देकर कहा कि फिलहाल राज्य के सीमावर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य है और भारतीय सशस्त्र बल सीमा की प्रभावी ढंग से रक्षा कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, तवांग में आयोजित अंतराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि घुसपैठ हुई है। लेकिन ऐसा होता रहता है; यह कोई नई बात नहीं है।'