राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यमुना नदी में क्रूज से यात्रा करने की योजना अब धरातल पर आने वाली है। छठ महा पर्व पर दिल्ली सरकार की इस योजना को शुरू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के साथ क्रूज की सवारी कर तैयारी का लिया जाएजा। इस योजना को 'नमो यमुना क्रूज सफारी' नाम दिया गया है।