राज्य ब्यूरो, देहरादून। टिहरी जिले के कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का कार्यक्रम रोके जाने से उपजे विवाद को शांत करने की पहल हुई है। चर्चा है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन पर बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी से माफी मांगी है।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों गायक भाइयों दलेर मेहंदी और मीका सिंह को उत्तराखंड आने का न्योता दिया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया है।