राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 22 और 23 अक्टूबर को जनजातीय उपमंडल भरमौर की होली तहसील के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर बड़ी सौगात देंगे।
इसके साथ ही वे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों के बीच समय बिताएंगे और रात्रि विश्राम भी गांव में ही करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।