National
अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से भड़के CM धामी, बोले- देवभूमि के लाल का अपमान बर्दाश्त नहीं
राज्य ब्यूरो, देहरादून। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणियों पर उत्तराखंड में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन टिप्पणियों पर
लेखक Kedar Dutt131K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणियों पर उत्तराखंड में तीखी प्रतिक्रिया हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि देवभूमि के लाल का अपमान राज्यवासी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
साथ ही इस मामले में उत्तराखंड कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इस संबंध में सवाल करेंगे या फिर राहुल गांधी के बयानों का समर्थन करते रहेंगे।



