National
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा होगी लॉन्च, 'भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा' का विमोचन करेंगे CM योगी
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा : मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ में उनके जीवन संघर्ष के साथ ही राष्ट्रपति के रूप में लिए गए निर्णयों और कार्यकाल के अनुभवों का उल्लेख ह
लेखक Digital Desk177K पढ़े गए
-1791926470431.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ‘भारतीय गणतंत्र की विजयगाथा : मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ में उनके जीवन संघर्ष के साथ ही राष्ट्रपति के रूप में लिए गए निर्णयों और कार्यकाल के अनुभवों का उल्लेख है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोक भवन में इस पुस्तक का विमोचन करेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति ने पुस्तक में कोविड-19 संकट, संवैधानिक शक्तियों के इस्तेमाल, केंद्र-राज्य संबंधों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति से जुड़े अनुभव साझा किए हैं। सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर के रूप में उनकी भूमिका से जुड़े प्रसंग भी इसमें शामिल हैं।



