National
धनबाद में कोयला चोरी और अवैध खनन पर CISF सख्त, ड्रोन से निगरानी के बीच 14 ठिकानों पर छापेमारी
जागरण संवाददाता, धनबाद। कोयला चोरी, अवैध खनन और कोयले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की बीसीसीएल इकाई ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। केंद्र सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस प
लेखक Ashish Ambastha154K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, धनबाद। कोयला चोरी, अवैध खनन और कोयले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) की बीसीसीएल इकाई ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया। केंद्र सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत बीसीसीएल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से जिले के 14 संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
इस दौरान करीब 200 किलोग्राम अवैध कोयला और लोहे के चार पाइप जब्त किए गए। वहीं, एरिया-4 में अवैध खनन के एक मुहाने की भराई की गई। सीआइएसएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कोयला चोरी और अवैध खनन की रोकथाम के लिए निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

