धर्म डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और कठिन व्रतों में से एक मानी जाती है। इस पर्व में महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और पति की लंबी आयु की कामना के लिए भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करती हैं।
इस दौरान महिलाओं के सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व होता है। इन्हीं में से एक है नाक से लेकर मांग तक लंबा पक्का सिंदूर लगाना। छठ पूजा के दौरान महिलाएं अपनी नाक से मांग तक सिंदूर की लंबी रेखा लगाती हैं। इसे सुहाग, अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु का प्रतीक माना जाता है।