National
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह और शाम ठंडक, दिन-रात के तापमान में 15 डिग्री से ज्यादा का अंतर
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और देर शाम ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का अहसास बना हुआ है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.5 और अधिकतम तापमान 30 डिग्
लेखक Rajesh Dhall170K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और देर शाम ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का अहसास बना हुआ है। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.5 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा।
दिन और रात के तापमान में करीब 16.5 डिग्री का अंतर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिनों तक शहर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है।



