National
Census 2027: आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, एक दिसंबर से घर पहुंचेगी टीम
जागरण संवाददाता, आगरा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम में मंगलवार को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना, एनुमरेटर व
लेखक Aditi Bhatnagar195K पढ़े गए
-1791944976877.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, आगरा। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम में मंगलवार को अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी शिशिर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दूसरे चरण की कार्ययोजना, एनुमरेटर व सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण, समय सारिणी और जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
इस दौरान जनगणना के प्रथम चरण में सामने आई कमियों और समस्याओं पर भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को दूसरे चरण से पहले समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की प्रक्रिया चलेगी।



