National
Census 2027: मोबाइल चलाना नहीं आता तो न हों परेशान, जानें बिना इंटरनेट वालों की कैसे होगी जनगणना; समझें पूरा नियम
संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। जनगणना-2027 में इस बार 16 नवंबर से शुरू हुई स्वगणना की प्रक्रिया में जिले में दूसरे दिन शाम छह बजे तक 4,732 परिवारों ने डिजिटल फार्म भर दिए थे। हालांकि, पहले दिन वेबसाइट और पोर्टल ठीक से काम न
लेखक Shiv Narayan76K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, बहजोई (संभल)। जनगणना-2027 में इस बार 16 नवंबर से शुरू हुई स्वगणना की प्रक्रिया में जिले में दूसरे दिन शाम छह बजे तक 4,732 परिवारों ने डिजिटल फार्म भर दिए थे। हालांकि, पहले दिन वेबसाइट और पोर्टल ठीक से काम नहीं करने के कारण लोगों को परेशानी हुई, लेकिन अगले दिन स्थिति सामान्य हो गई।
स्वगणना के दौरान लोगों को सबसे पहले पोर्टल पर जाकर प्रदेश और भाषा का चयन करना होता है। तत्पश्चात मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। अगर पहले चरण की जनगणना का मोबाइल नंबर है तो उसे ही करें अन्यथा दूसरे मोबाइल नंबर का प्रयोग करें।



