जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। वसुंधरा पुलिस चौकी के भीतर एक संदिग्ध वस्तु में हुए विस्फोट का मामला सामने आया है। इस घटना में चौकी पर मौजूद एक उप-निरीक्षक (एसआई) और सामान लेकर आया एक डिलीवरी ब्वॉय मौके पर मौजूद थे, जिसमें कांच के टुकड़े लगने से डिलीवरी ब्वॉय घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि धमाके की असली वजह और वस्तु की प्रकृति का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। पुलिस और फोरेंसिक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि चौकी के अंदर यह धमाका किस चीज से हुआ था।