जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर क्षेत्र के स्कूल में 17 वर्षीय छात्रा ने शनिवार को आग लगाकर जान दी थी। पुलिस को जांच में घटना स्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराब मिला।
यह घटनास्थल पर लगा एकमात्र कैमरा था। कैमरे का रुख दरवाजे की तरफ था, इसलिए उससे घटनास्थल का कितना हिस्सा कवर होता था, यह स्पष्ट नहीं है।