National
CCSU : डिजिटल अरेस्ट से गेमिंग फ्रॉड तक... छात्रों को बताए साइबर ठगी से बचाव के तरीके
जागरण संवाददाता, मेरठ। पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाना, गेमिंग में बड़े इनाम का लालच देना और विदेश में नौकरी का झांसा देना सहित साइबर अपराधी ठगी के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। इनसे बचाव और शिकाय
लेखक Amit Tiwari95K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर गिरफ्तारी का डर दिखाना, गेमिंग में बड़े इनाम का लालच देना और विदेश में नौकरी का झांसा देना सहित साइबर अपराधी ठगी के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। इनसे बचाव और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया बताने के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में गुरुवार को साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस के साइबर जागरूकता अभियान के तहत विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज (आइएलएस) और सर छोटूराम इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधिकारियों ने डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, आनलाइन गेमिंग फ्राड, साइबर स्लेवरी, इंटरनेट मीडिया ठगी और फर्जी निवेश योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)