National
आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत पर भारी बवाल, सड़क पर शव रख प्रदर्शन; बाबूलाल ने की CBI जांच की मांग
जागरण संवाददाता, गुमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को आदिवासी नेत्री निशा भगत के गुमला शहर स्थित आवास पहुंचे और उनके पिता हंदु भगत से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद
लेखक Santosh Kumar107K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गुमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शनिवार को आदिवासी नेत्री निशा भगत के गुमला शहर स्थित आवास पहुंचे और उनके पिता हंदु भगत से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच कराने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी, चाहे इसमें कितना भी समय क्यों न लगे। राज्य सरकार को स्वयं सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए, अन्यथा उसे पछताना पड़ेगा।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


