राज्य ब्यूरो, कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अनुसरण करते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस बार दीवाली सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मनाएंगे।
मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दीवाली है। दीवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री रविवार को भारत-बांग्लादेश सीमा से लगे सुंदरबन के हिंगलगंज स्थित बीएसएफ की सीमा चौकी पहुंचेंगे और देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करेंगे। उनके साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धिगुप्ता गुप्ता भी रहेंगे।