डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कार्रवाई करते हुए चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा है। पकड़े गए मछुआरे रविवार को सर क्रीक के दलदली इलाके से केकड़े पकड़ने के बहाने भारतीय जल क्षेत्र में दाखिल हो गए थे।
बीएसएफ ने उनकी मछली पकड़ने वाली नाव को भी जब्त कर लिया है। खुफिया इनपुट के आधार पर चलाए गए इस विशेष अभियान में पकड़े गए सभी आरोपित पाकिस्तान के सिंध प्रांत के रहने वाले हैं, जिनसे सुरक्षा एजेंसियां आगे की पूछताछ कर रही हैं।