National
BS6 के बाद अब BS7 की बारी, अप्रैल 2029 से नई कारों-SUV पर लागू होंगे नए मानक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की हवा को साफ और सांस लेने योग्य बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सड़क परिवहन एवं मंत्रालय ने पैसेंजर वाहनों के लिए कड़े 'भारत स्टेज-7' यानी (बीएस-7) उत्सर्जन मानकों का
लेखक Digital Desk157K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की हवा को साफ और सांस लेने योग्य बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सड़क परिवहन एवं मंत्रालय ने पैसेंजर वाहनों के लिए कड़े 'भारत स्टेज-7' यानी (बीएस-7) उत्सर्जन मानकों का प्रस्ताव रखा है, जिन्हें एक अप्रैल 2029 से तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
यह पहल न केवल प्रदूषण पर लगाम कसेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। पर्यावरण और नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस नए प्रस्ताव के दायरे में अब पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और हाइब्रिड गाड़ियों को भी शामिल किया गया है।



