National
BPEd अभ्यर्थियों को TET से छूट के लिए नियमावली में संशोधन की तैयारी, UPESSC ने अपर मुख्य सचिव को भेजा पत्र
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। प्रदेश के एडेड कालेजों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती में शारीरिक शिक्षा विषय के अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट देने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। प्रदेश के एडेड कालेजों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती में शारीरिक शिक्षा विषय के अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट देने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अपर मुख्य सचिव (बेसिक व माध्यमिक) को पत्र भेजा गया है। यह छूट तभी संभव होगी जब विभाग की ओर से नियमावली में संशोधन किया जाए। इस संशोधन को कैबिनेट से भी मंजूर कराना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बीपीएड (बैचलर आफ फिजिकल एजुकेशन) डिग्रीधारक आवेदन कर सकेंगे।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


