National
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में BJP 36 स्थानों पर करेगी प्रदर्शन, केवल ढिल्लों ने की CBI जांच की मांग
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पंजाब भर में प्रदर्शन किया। सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से राज्यपाल गुलाब
लेखक Digital Desk139K पढ़े गए
-1792030680861.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पंजाब भर में प्रदर्शन किया। सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को ज्ञापन भेजकर पार्टी ने सीबीआइ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
भाजपा प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पार्टी ने राज्य के 36 स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में कहा गया कि परविंदर सिंह लंबे समय से मानसा में नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान चला रहे थे।



