जागरण संवाददाता, कानपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को भाजपा दक्षिण का संगठन तीन विधानसभा क्षेत्रों में पूरी तरह सक्रिय है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुख से लेकर जिला अध्यक्ष तक की जिम्मेदारियां तय हो चुकीं हैं। भाजपा दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह का कहना है कि कैंट में पिछला प्रदर्शन सुधारने और तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जीत के लिए पार्टी का जोर बूथों पर संगठन की सक्रियता, मतदाताओं से सीधा संवाद और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर है। प्रस्तुत संवाददाता रितेश द्विवेदी से हुई बातचीत के प्रमुख अंश...।