राज्य ब्यूरो, लखनऊ। एमएलसी चुनाव को लेकर प्रदेश का राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। पूरी ताकत झोंकने के बावजूद अंदरूनी लड़ाई की वजह से 11 सीटों में से कई पर भाजपा पर गणित फंसा नजर आ रहा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने कुंडा के विधायक एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) से मुलाकात की। चर्चा है कि पंकज चौधरी ने कई सीटों पर पार्टी का समीकरण मजबूत करने के लिए बातचीत की है।