जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। सुबह के समय सभी भागों में हल्के से मध्यम दर्जे का धुंध छाए रहने की संभावना है। कटिहार एवं भागलपुर के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है। 
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार लोक आस्था का महापर्व छठ पर मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। सुबह के समय सभी भागों में धुंध का प्रभाव रहेगा।