जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण मौसम का मिजाज शुष्क और सामान्य बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह के समय हल्की धुंध का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, सुबह और रात्रि में हल्की ठंड के साथ सिहरन की स्थिति बनी रहेगी। 
10-11 नवंबर को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा के कुछ भागों में छिटपुट वर्षा के आसार है। चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बने रहने की संभावना है।